कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे मोड़ पर लकड़ी से भरा ट्रक पलट गया, हादसे में पंजाब के चालक की मौत हो गई।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ढलियारा के तीखे मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इमारती लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद सिंह निवासी फरीदकोट, पंजाब के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। गुजरात से इमारती लकड़ी लेकर ट्रक बड़ूहूं (देहरा) की ओर जा रहा था। जब ट्रक ढलियारा के पास एक तीखे मोड़ पर पहुंचा तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गया।

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसपी नवदीप सिंह के बोल

एएसपी नवदीप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...