हिमाचल: चंबा गोवंश हत्या मामले में पुलिस का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा में गोवंश हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा जिला के विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत घघरोता में गोहत्या के मामले में चंबा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले की जांच में जुटी थाना सदर चंबा पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की। गोवंश के अवशेष मिलने के बाद से ही पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इस मामले को लेकर क्षेत्र में रोष के बीच पुलिस की कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

गोहत्या की घटना के बाद पुलिस ने जलेदा जंगल से उडाण धार तक व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। 46 सदस्यीय पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों को खंगालने के साथ धार में बने कोठों की भी गहनता से तलाशी ली थी।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने पूछताछ के लिए 20 लोगों को थाने बुलाया था। इनमें से आठ से दस लोगों से पूछताछ की गई थी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच आगे बढ़ी और अब चार आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है।

शुक्रवार को पुलिस ने चार आरोपियों को अदालत में पेश किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में एक दर्जन से अधिक पुलिस जवानों की मौजूदगी में आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत तक पहुंचाया गया।

पुलिस की ओर से अदालत में आरोपियों का रिमांड मांगे जाने की बात सामने आई है, ताकि उनसे गहन पूछताछ की जा सके। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि इस मामले में तीनों आरोपियों के अलावा अन्य कोई व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है और पूछताछ के बाद ही इस पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

आरोपितों से पूछताछ, नियमानुसार होगी कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा दिनेश शर्मा ने चार आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस मामले से संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

गोहत्या के इस मामले में चार आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस जांच की महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है। अब मामले में पुलिस की आगामी कार्रवाई और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर नजर रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related