Home अपराध हिमाचल में जान की कीमत महज 3 हजार रुपये, किराये के कमरे...

हिमाचल में जान की कीमत महज 3 हजार रुपये, किराये के कमरे में बहस के बाद खूनी झड़प, पुलिस पहुंची तो खून से लथपथ मिला शव

1114

हिमाचल प्रदेश में किराये के कमरे में बहस के बाद खूनी झड़प की घटना सामने आई है, महज 3 हजार रुपये, नादौन में फावड़े से गांगुली की हत्या की हत्या, आरोपी संतोष गिरफ्तार, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां खून से लथपथ शव मिला। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस थाना नादौन के तहत फस्टे गांव में यह वारदात हुई है। मृतक की पहचान दिग्विजय उर्फ गांगुली पुत्र रामवृक्ष निवासी उमरिया, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह गांव के ही अशोक कुमार के पुश्तैनी मकान में किराये पर रहता था। बताया जा रहा है कि ये लोग आपस में उलझ रहे थे, इस दौरान दिग्विजय की हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार पंचायत प्रधान ने थाना में सूचना दी कि गांव में कुछ लोग लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान सलालड़ी निवासी कश्मीर सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि गांव में किराये पर रह रहे प्रवासी दिग्विजय उर्फ गांगुली की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जानकारी के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है।

गांव के एक छोर पर सुनसान क्षेत्र में स्थित कच्चे मकान में गांगुली का शव बरामदे में खून से लथपथ मिला। मौके पर खून से सना फावड़ा भी पड़ा था। पुलिस ने फावड़ा भी बरामद किया है।

एसपी बलबीर सिंह ठाकुर के बोल

वहीं एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है. घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here