काँगड़ा के स्कूल में मिड-डे मील की दाल पर बवाल, अध्यापक और चपरासी में हुई भिड़ंत

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की दाल को लेकर विवाद की खबर सामने आई है, अध्यापक और चपरासी के बीच भिड़ंत की वजह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के उपमंडल जयसिंहपुर के लंबागांव क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) में बनी दाल को लेकर एक अध्यापक और स्कूल के चपरासी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

शिक्षा के मंदिर में स्टाफ के बीच हुए इस विवाद की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है। घटनाक्रम के अनुसार, स्कूल में रोजाना की तरह बच्चों और स्टाफ के लिए मिड-डे मील तैयार किया गया था।

बताया जा रहा है कि स्कूल के एक अध्यापक को मिड-डे मील में बनी दाल काफी पसंद आई। खाना खाते समय उन्होंने स्कूल के चपरासी को आवाज लगाई और उससे दोबारा दाल परोसने को कहा।

शिक्षक के निर्देश पर चपरासी जब रसोई में दाल लेने पहुंचा, तो वहां मौजूद मिड-डे मील वर्कर ने उसे बताया कि बर्तन में दाल खत्म हो चुकी है। चपरासी ने वापस लौटकर जब अध्यापक को दाल खत्म होने की बात बताई, तो शिक्षक नाराज हो गए।

इसी बात को लेकर अध्यापक और चपरासी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दाल को लेकर शुरू हुई यह कहासुनी एक तीखी बहस में तब्दील हो गई। स्कूल परिसर में हुई इस नोकझोंक की भनक आसपास के लोगों को भी लग गई।

बताया जा रहा है कि अंततः न तो अध्यापक को दोबारा दाल नसीब हुई और न ही दोनों के बीच का यह विवाद आसानी से थमा। फिलहाल, एक छोटी-सी बात पर स्टाफ के बीच हुए इस विवाद को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...