ब्रेकिंग न्यूज़: कांगड़ा के भाली में पत्नी की हत्या, मामूली कहासुनी के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के भाली में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है, शुरुआती जानकारी के अनुसार, सुबह करीब छह बजे मामूली कहासुनी के बाद वारदात हुई, मामले में पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।

कोटला – स्वयम

पुलिस थाना कोटला के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाली में पति द्वारा अपनी पत्नी का मर्डर करने का मामला उजागर हुआ है। मृतक महिला की पहचान उषा देवी (53) पत्नी जगदीश चंद निवासी भाली के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार पति पत्नी में पिछले 10 सालों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह 6 बजे दोनों में कहासुनी हुई तथा जगदीश चंद ने अपनी पत्नी उषा देवी के सिर पर लोहे के हथियार से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पंचायत प्रधान अमन राणा को दी गई।

प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा पुलिस त्वरित मौका पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा जगदीश चंद के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी जगदीश चंद को अरेस्ट कर लिया है।

डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह के बोल

डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई उत्तम चंद के बयान पर उषा देवी को मौत के घाट उतारने के आरोप में जगदीश चंद के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौका से साक्ष्य जुटाए हैं। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इस जिले में उगता है खास आलू, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

हिमाचल प्रदेश में आलू की खेती कई क्षेत्रों में...

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण...