हिमाचल में स्वरोजगार का मौका, फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लिए मिलेगी 10 लाख तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

--Advertisement--

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपना व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए सब्सिडी पाने का अवसर है, नई इकाई स्थापित करने के साथ पुरानी खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के उन्नयन के लिए भी आवेदन किया जा सकता है, योजना के तहत 10 लाख रुपये तक सब्सिडी का प्रावधान है।

हमीरपुर 14 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क

खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्यम जैसे-पापड़, चिप्स, हल्दी, धनिया और मसाला पाउडर इत्यादि बनाने, धान मिल, जूस, मिठाई, बेकरी, आइसक्रीम, चॉकलेट, नूडल्स, नमकीन, जैम, जैली, अचार, सॉउस, पनीर, घी, बिस्कुट, ब्रेड, मशरूम प्रसंस्करण, पशु एवं मुर्गी आहार, आटा चक्की, सेवई और मखाना सहित खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े अनेक उद्योग स्थापित करने के इच्छुक युवाओं, महिलाओं, किसानों और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकरण योजना (पीएमएफएमई) के रूप में एक बहुत बड़ा अवसर है।

इस योजना के तहत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना और उन्नयन के लिए पीएमएफएमई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर के महाप्रबंधक डॉ. ठाकुर भगत नेगी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य स्थानीय कृषि एवं खाद्य उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर रोजगार और आय के नए अवसर सृजित करना है।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक युवा, महिलाएं, किसान, स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), सहकारी समितियां, गैर सरकारी संगठन, पार्टनरशिप फर्म और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े उद्यमी उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत नई इकाई स्थापित करने अथवा पहले से संचालित सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के उन्नयन के लिए परियोजना लागत पर 35 प्रतिशत तक क्रेडिट लिंक्ड पूंजी अनुदान दिया जाएगा।

प्रति इकाई अधिकतम 10 लाख रुपये तक का अनुदान उपलब्ध होगा। लाभार्थी को परियोजना में कम से कम 10 प्रतिशत अंशदान करना होगा, जबकि शेष राशि बैंक ऋण के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

महाप्रबंधक ने बताया कि इच्छुक उद्यमी योजना की विस्तृत जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर के दूरभाष 01972-222309 अथवा जिला रिसोर्स पर्सन अंशुल सूद के मोबाइल 70186-04919 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इस जिले में उगता है खास आलू, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

हिमाचल प्रदेश में आलू की खेती कई क्षेत्रों में...