हिमाचल की डिंपल बनीं 500 लड़कियों की ताकत, जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार देकर बनाया आत्मनिर्भर

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ की डिंपल जरूरतमंद लड़कियों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी हैं, वह लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने और अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद कर रही हैं, उनके प्रयासों से अब तक 500 लड़कियों को रोजगार मिलने की जानकारी है।

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक शहर बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नौकरी की तलाश में आने वाले युवाओं, खासकर युवतियों के लिए चुनौती केवल रोजगार प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि घर से दूर अनजान शहर में सुरक्षित भविष्य की शुरुआत करना भी है।

नालागढ़ की ढांग निचली पंचायत की 28 वर्षीय डिंपल परमार ऐसी युवतियों के लिए उम्मीद बनी हैं, जो आत्मनिर्भर होना चाहती हैं, लेकिन परिवार से दूर जाकर अनजान माहौल में नौकरी शुरू करने से हिचकिचाती हैं।

सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली डिंपल ने अपने अनुभवों को दूसरों के लिए अवसर बनाने का प्रयास किया है। करीब तीन वर्ष पहले नौकरी की तलाश में बद्दी पहुंचीं डिंपल ने युवाओं की प्लेसमेंट से जुड़ी संस्था में काम किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं के लिए नौकरी हासिल करने की प्रक्रिया में शुल्क देना बड़ी परेशानी है।

दूसरे जिलों से आने वाली युवतियों को रहने, मार्गदर्शन और अनजान शहर में सहारे की जरूरत होती है। इन अनुभवों से उन्हें निश्शुल्क रोजगार की दिशा में काम करने वाली संस्थाओं की तलाश की प्रेरणा मिली। उनकी सोच बद्दी के लघु उद्योग संघ से मेल खाई और रोजगार मिशन हिमाचल आरंभ हुआ।

हिम जन कल्याण समिति की प्रभारी डिंपल परमार व लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष डा. अशोक राणा के अनुसार, रोजगार मिशन हिमाचल अब तक 36 रोजगार मेले आयोजित कर चुका है। इनमें युवाओं से शुल्क नहीं लिया और प्रदेश के विभिन्न जिलों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। मिशन का उद्देश्य उन युवाओं को नौकरी का अवसर देना है, जो आर्थिक या पारिवारिक कारणों से घर से बाहर निकलने में संकोच करते हैं।

डिंपल ने बताया कि बद्दी स्थित कार्यालय में युवतियों की पहले काउंसिलिंग होती है और फिर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देकर उन्हें कंपनियों में साक्षात्कार के लिए भेजा जाता है। शुरुआत में जरूरतमंद युवाओं को आवास से संबंधित मदद देने का प्रयास भी किया।

इस पहल से अब तक करीब 500 युवाओं को रोजगार पाने में मदद मिली है, जिनमें करीब 80 युवतियां हैं। कुछ ने 15 हजार रुपये वेतन से नौकरी आरंभ की और अनुभव के साथ उनकी आय दोगुनी तक पहुंच गई। डिंपल के मुताबिक, नौकरी हासिल कर युवतियां परिवार की आर्थिक मदद कर पाती हैं।

सरकारी सहयोग नहीं, फिर भी प्रयास जारी

डिंपल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। नौकरी हासिल करने के लिए किए गए संघर्ष के कारण वह उन युवतियों की चिंताओं को समझती हैं, जो अनजान शहर में रहने और काम आरंभ करने को लेकर असहज होती हैं।

अभियान में लघु उद्योग संघ का प्रमुख सहयोग रहा है और कुछ रोजगार मेलों में अन्य संस्थाओं ने भी साथ दिया। अभी तक सरकारी स्तर पर कोई सहयोग नहीं मिला है, लेकिन फिर भी अधिक युवतियों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल की गोल्डन गर्ल भावना ठाकुर सम्मानित, एशियन गेम्स में जीता था कबड्डी का स्वर्ण पदक

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी भावना...

हमीरपुर में इंजीनियरों के लिए नौकरी का मौका, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल पदों के इंटरव्यू 15 को

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरों...

नैनीखड्ड स्कूल में सजी विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडलों और प्रयोगों से रूबरू हुए विद्यार्थी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनीखड्ड में एक दिवसीय भ्रमणशील...