देई उत्सव-2026 में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, 25 स्कूलों की छात्राओं ने लिया हिस्सा

--Advertisement--

देई उत्सव-2026 में 25 स्कूलों की बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, कार्यक्रम में अपराजिता चंदेल ने बेटियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हर युवती में अपार संभावनाएं हैं।

मंडी, 8 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग मंडी द्वारा संस्कृत सदन, कांगणीधार में आयोजित ‘देई उत्सव-2026’ जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष उत्सव की थीम “बाल विवाह की कुप्रथा समाप्त हो एवं बालिकाओं के अधिकारों को बढ़ावा दें” रही।

कार्यक्रम में नगर निगम मंडी की अतिरिक्त आयुक्त अपराजिता चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं हैं और प्रत्येक युवती में अपार संभावनाएं हैं। ‘देई उत्सव’ का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाना तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना है।

मंडी प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से बालिकाओं को समान अवसर उपलब्ध करवाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान उसके पहनावे से नहीं, बल्कि उसके काम और उपलब्धियों से होनी चाहिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती, जिला विकास अधिकारी गोपीचंद पाठक, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

25 स्कूलों की बालिकाओं ने लिया हिस्सा

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अजय बदरेल ने बताया कि उत्सव में जिले के 25 स्कूलों की बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम ‘बच्चों द्वारा, बच्चों के लिए’ की अवधारणा पर आयोजित किया गया। बालिकाओं ने विभिन्न खेलकूद एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में ये रहीं विजेता

चेस प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल राम नगर, मंडी के कक्षा आठवीं के अभिनव वर्मा ने प्रथम, पीएम श्री जी.एम.एस.एस.एस. मंडी की कक्षा 12वीं की अर्पिता ने द्वितीय तथा दयानंद आर्य विद्यालय मंडी के कक्षा 11वीं के कनिष्क ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बैडमिंटन अंडर-17 में केंद्रीय विद्यालय मंडी की कक्षा 11वीं की स्वरांजली सिंह ठाकुर प्रथम, तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल मंडी की कक्षा 10वीं की जसप्रीत द्वितीय तथा पीएम श्री जी.एम.एस.एस.एस. मंडी की कक्षा 10वीं की निहारिका तृतीय रहीं। बैडमिंटन अंडर-14 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगला की कक्षा 9वीं की वृति प्रथम, महादेव पब्लिक स्कूल भांगरोटू की कक्षा 8वीं की यामिनी द्वितीय तथा पीएम श्री स्कूल जे.एन.वी. मंडी की कक्षा 9वीं की अनामिका तृतीय रहीं।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय मंडी की कक्षा 9वीं की समृद्धि ठाकुर ने प्रथम, मॉडर्न हाई टेक रावपाली की कक्षा 10वीं की मिष्टी ने द्वितीय तथा इसी विद्यालय की कक्षा 4वीं की प्राध्या ने तृतीय स्थान हासिल किया।

स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में एंग्लो संस्कृत मॉडल स्कूल की कक्षा 12वीं की दिव्यांशी प्रथम, ओकवुड स्कूल की कक्षा 8वीं की दीक्षा द्वितीय तथा राजकीय उच्च विद्यालय बहना की कक्षा 9वीं की इशिता तृतीय रहीं।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दयानंद आर्य विद्यालय मंडी की कक्षा 10वीं की अनन्या प्रथम, सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल धाउंडी की कक्षा 11वीं की साविनी द्वितीय तथा एंग्लो संस्कृत मॉडल स्कूल की कक्षा 12वीं के पर्व शर्मा तृतीय रहे।

रस्साकशी प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने प्रथम, कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल लूणापानी की टीम ने द्वितीय तथा पीएम श्री स्कूल जे.एन.वी. मंडी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक टीम में 11 प्रतिभागी शामिल रहे।

‘जस्ट ए मिनट’ प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल राम नगर की प्रज्ञा रावत प्रथम, हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ चिल्ड्रन विद स्पेशल एबिलिटीज सुंदरनगर की कक्षा 12वीं की सृष्टि द्वितीय तथा सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल की दिव्यांशी ठाकुर तृतीय रहीं।

मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

इस अवसर पर वर्ष 2025-26 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मैट्रिक तथा जमा दो की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मंडी जिले का नाम रोशन करने वाली विभिन्न विद्यालयों की मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

फूड स्टॉल और फन गेम्स रहे आकर्षण का केंद्र

उत्सव में ग्रामीण विकास विभाग से संबद्ध स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय व्यंजनों के फूड स्टॉल लगाए गए। बच्चों को कूपन प्रणाली के माध्यम से निःशुल्क स्थानीय व्यंजन परोसे गए। बच्चों ने पारंपरिक पकवानों का स्वाद लिया और उत्सव का खूब आनंद उठाया। इसके अतिरिक्त ‘बच्चों द्वारा, बच्चों के लिए’ लगाए गए विभिन्न फन गेम्स स्टॉल भी आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...