हिमाचल में सुरक्षा गार्ड समेत कई पदों पर भर्ती, 12-17 अक्टूबर तक कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए 12 से 17 अक्टूबर तक कैंपस इंटरव्यू होंगे, नौकरी की तलाश कर रहे इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से SIS India Limited, बिलासपुर में सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे है।

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि इन पदों के लिए 19 से 40 वर्ष आयु के पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं उससे अधिक निर्धारित की गई है, जबकि 10वीं कक्षा में अनुत्तीर्ण उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

उम्मीदवार की न्यूनतम लम्बाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 52 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए और उम्मीदवार का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 18,500 से 24,000 रुपये मासिक वेतन के साथ ईएसआई एवं ईपीएफ की सुविधा प्रदान की जाएगी।

  • उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू 12 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा 9805424342
  • 13 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय सुन्नी 8219367387
  • 14 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय ठियोग 8894644535
  • 15 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय कुमारसैन 9817784902,
  • 16 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय रामपुर 9816141250
  • तथा 17 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय जुब्बल 8894440166 में आयोजित किए जाएंगे। सभी स्थानों पर इंटरव्यू का समय प्रातः 11 बजे निर्धारित किया गया है।

उन्होंने इच्छुक एवं पात्र युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आवेदक का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं बायोडाटा सहित निर्धारित तिथि व स्थान पर पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए नियोक्ता के दूरभाष नंबर: 8558062252 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...