शाहपुर में HPV टीकाकरण अभियान, 14 छात्राओं को लगी वैक्सीन; बालिकाओं से टीका लगवाने की अपील

--Advertisement--

शाहपुर में HPV टीकाकरण अभियान के तहत 14 छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई, इस दौरान 14-15 वर्ष की बालिकाओं से समय पर HPV टीका लगवाने की अपील की गई।

शाहपुर – नितिश पठानियां

 

शाहपुर में बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य की दिशा में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा रही है। स्वास्थ्य खंड शाहपुर की ओर से GHS भनाला की 11 छात्राओं को HPV वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की 3 छात्राओं का भी HPV टीकाकरण किया गया।

टीकाकरण के बाद इन सभी 14 छात्राओं ने अपने स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 से 15 वर्ष की सभी बालिकाओं और उनके अभिभावकों से HPV वैक्सीन के बारे में जानकारी लेने और समय पर टीकाकरण करवाने की अपील की गई है।

स्वास्थ्य खंड शाहपुर ने कहा कि इन छात्राओं ने अपने भविष्य को सुरक्षित रखने की पहल की है और अन्य बालिकाओं को भी इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। विभाग ने अभिभावकों से अपनी बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए HPV टीकाकरण को लेकर जरूरी जानकारी लेने और समय पर टीका लगवाने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...