कंडवाल बैरियर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 270 टीन बिरोजा बरामद; चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

कांगड़ा के कंडवाल बैरियर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 270 टीन बिरोजा बरामद किया, पुलिस ने मामले में चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

नूरपुर – स्वर्ण राणा

 

पुलिस जिला नूरपुर ने कंडवाल बैरियर में ट्रक से 15 लीटर की क्षमता वाले 270 टीन बिरोजा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की टीम कंडवाल बैरियर पर नाकाबंदी एवं यातायात चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान लगभग रात करीबन 09:30 बजे जसूर की ओर से आ रहे ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया।

ट्रक की तलाशी लेने पर पीले रंग की तिरपाल के नीचे लोहे के 270 टीन में विरोजा पाया गया। चालक से विरोजा के परिवहन संबंधी वैध परमिट/अधिकार पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

मौके पर वन विभाग के रेंज अधिकारी एवं वनरक्षक की मौजूदगी में टीनों को ट्रक से उतारकर गिनती की गई, जिनकी कुल संख्या 270 टीन बिरोजा से भरे हुए पाए गए। पुलिस द्वारा ट्रक चालक करण मन्हास पुत्र चूड़ सिंह मन्हास निवासी वेही पठियार, तहसील ज्वाली के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है तथा सभी टीनों को कब्जे में लेकर नियमानुसार ट्रक को जब्त किया गया है।

एएसपी धर्म चंद वर्मा के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक करण मन्हास पुत्र चूड़ सिंह मन्हास निवासी वेही पठियार, तहसील ज्वाली के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है तथा सभी टीनों को कब्जे में लेकर नियमानुसार ट्रक को जब्त किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...

हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरों की भर्ती, 15 अक्टूबर को साक्षात्कार

हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरों के पदों पर...