शिमला बस स्टैंड की लिफ्ट में फंसे 10 लोग, प्लास्टिक शीट तोड़कर निकाला

--Advertisement--

शिमला बस स्टैंड की लिफ्ट में अचानक 10 लोग फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद प्लास्टिक शीट तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में शिमला के अंतरराज्यीय बस अड्डा टूटीकंडी में रविवार को लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से 10 लोग अंदर 20 मिनट तक फंसे रहे। लिफ्ट के बीच में रुकने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया।

लिफ्ट के अंदर मौजूद लोगों में घबराहट का माहौल बन गया और बाहर खड़े लोग भी उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए प्रयास करने लगे।काफी प्रयास के बाद जब लिफ्ट को सामान्य तरीके से नहीं खोला जा सका तो लोगों को बाहर निकालने के लिए लिफ्ट में लगी प्लास्टिक की शीट को तोड़ा गया।

इसके बाद अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

लोगों में था आक्रोश

लोगों ने संबंधित विभाग से लिफ्ट की तकनीकी खराबी की जांच करवाने और इसे पूरी तरह दुरुस्त करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और बचाव के इंतजामों को भी मजबूत करने की मांग उठाई गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फरीदकोट में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

फरीदकोट में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।...

कंदरौर की ऋषिका का बड़ा कमाल, विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कंदरौर की ऋषिका का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए...