ज्वाली के अभिषेक समयाल का MBBS में चयन, चंबा मेडिकल कॉलेज में मिली सीट

--Advertisement--

कांगड़ा के ज्वाली निवासी अभिषेक समयाल ने शानदार सफलता हासिल की है। अभिषेक का चंबा मेडिकल कॉलेज में MBBS के लिए चयन हुआ है, जिससे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ज्वाली – शिवू ठाकुर

स्प्रिंग डेल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्वाली के बारहवीं कक्षा के होनहार छात्र अभिषेक समयाल ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

अभिषेक ने गवर्नमेंट जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस की सरकारी सीट हासिल की है। उनकी इस सफलता से स्कूल प्रबंधन, अध्यापकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अभिषेक समयाल सिद्धपुरघाड़ गांव के निवासी हैं। उनके पिता सुरेंद्र समयाल जेई पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता अंजू वाला गृहिणी हैं। अभिषेक ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का अपना लक्ष्य पूरा किया।

अभिषेक की सफलता पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव सिंह निरयाल, अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र, एमडी पवन चौधरी और कमेटी सदस्य चंद्रशेखर ने अभिषेक तथा उनके माता-पिता को बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related