भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसा, 46 घायल; चालक समेत 13 अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसे में 46 लोग घायल हो गए। बस चालक समेत 13 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हिमखबर डेस्क

भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप शुक्रवार को एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 46 यात्री घायल हो गए। घायलों में 35 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया।

घायलों में पार्वती देवी, मोनिका, भव्या ठाकुर, राजेन्द्र, कन्यन, शिवानी, अंजू, साजिया, पार्वती, केसरी देवी, भली देवी, रूमा देवी, जयवंती, सीता, सुरती देवी, कृष्णा देवी, जीता देवी, तेज सिंह, मोहिनी ठाकुर, शिवांशी, नाथी देवी, तम्मना, निखिल, किरणा, मंजू, उर्मिला, शम्भू राम, प्रवीण कुमार, सरला देवी, अंशु, चन्द्रकला, दीपलता, तानिया, शान्ता, सीमा, टेकचन्द, नेहा, विशना, कविता, बबली, हिमांशु, प्रियांशी, सावित्री, मोक्ष, सिद्धार्थ और मोहिनी शामिल हैं।

घायलों में से बस चालक सहित 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल में भर्ती सभी 13 घायलों का उपचार किया जा रहा है।

सीएमओ कुल्लू डॉ. रणजीत ठाकुर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संतुष्ट शर्मा सहित अन्य चिकित्सक घायलों के उपचार में जुटे हैं। वहीं एडीएम जयवंती ठाकुर भी मौके पर पहुंची। घायलों का हालचाल पूछा। अस्पताल में घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद एएसपी कुल्लू भी क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस सडक़ से अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई है। हादसे में किसी तरह की अन्य क्षति के संबंध में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर के बोल

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि हादसे में घायल लोगों के उपचार के लिए सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन पर बड़ी राहत: रिटायर क्लास-फोर कर्मचारियों के फैमिली पेंशनरों के खाते में पहुंचे 20 करोड़

रक्षाबंधन के मौके पर रिटायर क्लास-फोर कर्मचारियों के फैमिली...