सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को लेकर लोकसेवा आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। आयोग ने विभिन्न विषयों की परीक्षाओं के लिए नई तिथियां घोषित की हैं।
हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश में सहायक प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) और ग्रुप-ए (जॉब ट्रेनी) पदों की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।
नई समयसारिणी के अनुसार परीक्षाएं 14 सितंबर से 18 अक्तूबर तक विभिन्न तिथियों पर होंगी। आयोग ने इससे पहले 21 अगस्त को अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। अब संशोधित शेड्यूल जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथियों की स्पष्ट जानकारी मिल गई है।
- यह भर्ती प्रक्रिया उच्च शिक्षा विभाग में विज्ञापन संख्या 33/6-2026 से 55/6-2026 के तहत भरे जाने वाले पदों के लिए की जा रही है।
- संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा श्रृंखला की शुरुआत 14 सितंबर को संस्कृत और समाजशास्त्र विषयों से होगी।
- इसके बाद 16 सितंबर को लोक प्रशासन,
- 18 सितंबर को भूगोल
- और इतिहास तथा 20 सितंबर को गणित और वनस्पति विज्ञान विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
- 23 सितंबर को मनोविज्ञान और तबला,
- 25 सितंबर को जंतु विज्ञान,
- 28 सितंबर को दर्शनशास्त्र और भूविज्ञान
- तथा 29 सितंबर को भौतिकी विषय की परीक्षा होगी।
- 30 सितंबर को अर्थशास्त्र और संगीत-गायन विषय के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
- अक्तूबर में भी कई महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं।
- 4 अक्तूबर को हिंदी और रसायन विज्ञान,
- 7 अक्तूबर को शारीरिक शिक्षा और संगीत-वाद्य
- तथा 11 अक्तूबर को राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
- वहीं 18 अक्तूबर को अंग्रेजी विषय की परीक्षा के साथ पूरी परीक्षा प्रक्रिया का समापन होगा।

