राखी मेकिंग और ‘कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

--Advertisement--

विद्यार्थियों ने राखी मेकिंग एवं ‘कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। राखी निर्माण और बिना आग के विभिन्न व्यंजन तैयार कर छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शाहपुर – नितिश पठानियां

Our Own English School, Shahpur में आज विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं व्यावहारिक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘राखी बनाओ प्रतियोगिता’ तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

राखी बनाओ प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति एवं कलात्मक कौशल का परिचय देते हुए विभिन्न रंगों, मोतियों, रिबन एवं अन्य सजावटी सामग्रियों से सुंदर एवं आकर्षक राखियाँ तैयार कीं। बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह देखते ही बनता था।

वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए बिना आग के विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं आकर्षक व्यंजन तैयार किए। विद्यार्थियों ने व्यंजनों की गुणवत्ता के साथ-साथ उनकी सजावट एवं प्रस्तुतीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया। तैयार किए गए व्यंजन इतने स्वादिष्ट और आकर्षक थे कि उनका स्वाद चखने वाले सभी लोग विद्यार्थियों की पाक-कला की प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना नहीं, बल्कि रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीमवर्क, स्वच्छता, प्रस्तुतीकरण एवं व्यावहारिक जीवन-कौशल को विकसित करना भी है। ऐसी गतिविधियाँ बच्चों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करती हैं।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक पारस अवस्थी ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्साह से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की रचनात्मक एवं कौशल-आधारित गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 30 मीटर नीचे खड्ड में गिरी कार, पिता की मौत; बेटा घायल

हिमखबर डेस्क रामपुर बुशहर की उपतहसील तकलेच में पुल के समीप...

BREAKING: रक्षाबंधन पर बड़ा हादसा, HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त; कई सवारियां घायल

हिमाचल प्रदेश के मनाली में रक्षाबंधन के दिन HRTC...