आज तड़के कांपी हिमाचल की धरती, शिमला और चंबा में भूकंप; दहशत में लोग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह कुछ घंटों के अंतराल में चंबा और शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहले तडक़े चंबा में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया और इसके करीब एक घंटे बाद शिमला में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। दोनों घटनाओं में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार शिमला में भूकंप सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 रही। भूकंप का केंद्र शिमला में 31.387 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.787 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। इसकी गहराई जमीन की सतह से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए।

इससे पहले चंबा में सुबह 4 बजकर 38 मिनट पर भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 2.5 दर्ज की गई। कम तीव्रता के इस भूकंप के कारण भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि शिमला और चंबा जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में भूकंप से नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। अधिकारियों के अनुसार दोनों जगह भूकंप की तीव्रता कम थी।

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है हिमाचल

हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन चार और पांच में आता है। प्रदेश में इससे पहले भी कई बार कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। वर्ष 1905 में कांगड़ा और चंबा जिलों में आए विनाशकारी भूकंप में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बड़ी खबर! NPS कर्मचारियों को पूरा DA, OPS की 6 किस्तें अभी भी बकाया; जानिए कब आएगा पैसा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों का 15 फीसदी डीए...