बोह आपदा प्रभावित 25 परिवारों को राहत सामग्री, पुनर्वास के लिए जमीन चिन्हित – केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

बोह आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने 25 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और पुनर्वास प्रक्रिया की जानकारी दी।

शाहपुर, 18 अगस्त – नितिश पठानियां

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज बोह में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से 25 प्रभावित परिवारों को गद्दे, गैस कनेक्शन, महिला एवं पुरुषों के वस्त्र, ट्रैक सूट, जूते तथा रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की किट वितरित की।

प्रभावित परिवारों से रूबरू होते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। जो परिवार वहां बसने के इच्छुक हैं, वे प्रशासन को इसकी जानकारी दें, ताकि आगामी कार्रवाई शीघ्र शुरू की जा सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है और उसके अनुरूप शीघ्र ही प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने पंचायत सचिव एवं पटवारी को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों के बैंक खाते जल्द खुलवाना सुनिश्चित करें, ताकि राहत राशि प्राप्त करने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विधायक ने कहा कि वर्तमान में कई प्रभावित परिवार अपने रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं। ऐसे में आज वितरित की गई राहत सामग्री का उद्देश्य उन्हें रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए तत्काल सहायता उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं बोह आकर स्थिति का जायजा ले चुके हैं और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर गंभीर एवं चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार को कोई समस्या हो तो वे निःसंकोच अपनी बात प्रशासन अथवा उनके समक्ष रखें।

एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। प्रभावित परिवारों को प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, एटीसी शाहपुर की प्रभारी डॉ. सुनंदा पठानिया, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, सहायक अभियंता लोक निर्माण नीरज गर्ग, स्थानीय पंचायत प्रधान नीलम, उपप्रधान सुरेश, रूलेड से ओम राज, पूर्व उपप्रधान पप्पू, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, पूर्व प्रधान अजय बबली,सीडीपीओ रैत निर्मला देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के ग्रुप-डी कर्मचारियों को 20 हजार रुपये एरियर, इसी माह होगा भुगतान

हिमाचल प्रदेश के ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत।...

कॉमर्स शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, चयनित अभ्यर्थियों में खुशी की लहर

कॉमर्स शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित! परीक्षा में...