अपना ही बेटा बना खून का प्यासा, सिरमौर में दराट से हमला कर मां को किया घायल

--Advertisement--

सिरमौर में दिल दहला देने वाली वारदात! बेटे ने अपनी ही मां पर दराट से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिमखबर डेस्क

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के क्यारदा गांव में एक बेटे ने अपनी मां पर दराट से हमला किया है। इस हमले में महिला घायल हुई है। वहीं, बेटे ने मां को जान से मरने की धमकियां भी दी है।

माजरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय मजिदा पत्नी जमील निवासी गांव क्यारदा डाकघर मिश्रवाला तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि इसके पास 2 बेटे व 2 बेटियां है। सभी शादीशुदा है।

इसका एक बेटा अकरम है, जिसकी पत्नी का नाम अनिशा है, जो इसी के मकान के अलग कमरों में रहता है। इसके साथ घर में इसकी छोटी बेटी मशरुफा अपने बेटे के साथ रहती है। जब यह अपनी बेटी मशरुफा व उसके बेटे तनवीर के साथ अपने घर के बरामदे में बैठे थे, तो इसका बेटा अकरम अपनी पत्नी अनिशा व अनिशा का भाई, जिसका नाम इसे मालूम न है अचानक इनके पास आये और इन पर हमला करके मारपीट शुरू कर दी।

अकरम अपने साथ लोहे का दराट लाया था, जिससे अकरम ने इसके सिर पर वार किया, जिसके कारण इसे सिर पर चोट आई और सिर से खून निकलने लगा। इस मारपीट के दौरान अनिशा ने तनवीर को भी लात मारी। मारपीट करने के पश्चात ये लोग मौका से भाग रहे थे।

मजिदा की शिकायत पर माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने मामले दर्ज होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

BREAKING: हिमाचल में खूनी सुबह, बीच चौराहे पर शख्स का गला काटा; मचा हड़कंप

हिमाचल में खूनी सुबह से मचा हड़कंप! बीच चौराहे...

राखियों की बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, डाक विभाग ने उपलब्ध करवाए एक लाख स्पेशल कवर

हिमखबर डेस्क रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों...