धर्मशाला जेल में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप, कैदियों और स्टाफ समेत 8 घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

लाला लाजपतराय जिला मुक्त एवं सुधार गृह कांगड़ा धर्मशाला में रविवार दोपहर कैदियों और जेल स्टाफ के बीच बहसबाजी खूनी झड़प में बदल गई। अस्पताल भेजने के लिए गार्द लगाए जाने को लेकर शुरू हुई बहसबाजी के बाद मारपीट में चार कैदी और जेल के चार सुरक्षा कर्मचारी घायल हो गए।

घायल कर्मचारियों में हेड कांस्टेबल राकेश वर्मा, सूरज, अजीत और शिवराम शामिल हैं। इन्हें उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया है। धर्मशाला पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे कैदियों की ओर से अस्पताल भेजने के लिए गार्द लगाए जाने की मांग को लेकर जेल प्रबंधन से बातचीत चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

आरोप है कि झड़प के दौरान कांच की खिड़की तोड़ दी गई और उसके टुकड़ों से भी एक-दूसरे पर वार किए गए। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद धर्मशाला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल कैदियों का जोनल अस्पताल धर्मशाला में उपचार और मेडिकल करवाया गया। वहीं, घायल जेल कर्मचारियों को टांडा अस्पताल भेजा गया।

नारायण सिंह, एसएचओ धर्मशाला के बोल

धर्मशाला पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालेगी।

राजेश, कार्यकारी प्रभारी, सहायक उप अधीक्षक, जिला कारागार धर्मशाला के बोल

पुलिस थाना धर्मशाला को घटना बारे की सूचना दी है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें दी गई हैं। इनके आधार पर मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों को भी खंगाला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

युवक की मौत पर शीला में चक्का जाम, लोगों ने जताया रोष; कार्रवाई की मांग

हिमखबर डेस्क शीला क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक...

शिमला में ऑल्टो कार और टैंकर की भीषण टक्कर, 2 पुलिस जवानों की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में रविवार रात...

शाहपुर: चंबी में HRTC बस से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

शाहपुर - नितिश पठानियां पुलिस जिला कांगड़ा की सीआईए टीम...

खौफनाक वारदात, पति ने मामूली विवाद में पत्नी को चाकू से गोदा; 4 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सोलन - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डी कलां...