शाहपुर में एफसीआई स्टील साइलो खोलने की मांग, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले विधायक केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के समक्ष रखा शाहपुर के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में गेहूं एवं चावल के भंडारण के लिए भारतीय खाद्य निगम  के आधुनिक स्टील साइलो खोलने की मांग रखी।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय मंत्री को सौंपे पत्र में कहा कि शाहपुर में आधुनिक वैज्ञानिक भंडारण सुविधा स्थापित होने से किसानों तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा। स्टील साइलो के माध्यम से अनाज का बेहतर एवं सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित होने के साथ फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि एफसीआई द्वारा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख कृषि उत्पादक राज्यों में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत अत्याधुनिक स्टील साइलो स्थापित किए गए हैं। इसी तर्ज पर शाहपुर में भी यह सुविधा उपलब्ध करवाना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा।

पठानिया ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि हिमाचल प्रदेश में ऊना में आलू प्रसंस्करण केंद्र, नादौन में स्पाइस पार्क तथा कांगड़ा में किन्नू प्रसंस्करण केंद्र जैसे प्रोजेक्ट भी विचाराधीन हैं। ऐसे में शाहपुर में एफसीआई साइलो की स्थापना खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े इन प्रयासों को और गति प्रदान कर सकती है।

विधायक ने केंद्रीय मंत्री से जनहित में शाहपुर में गेहूं और चावल के लिए एफसीआई स्टील साइलो खोलने को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन, भंडारण एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को भी बेहतर बाजार व्यवस्था उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पलक झपकते ही हुआ दर्दनाक हादसा! चलती कार पर गिरा भारी पत्थर, एक की मौत, 2 घायल

सोलन - रजनीश ठाकुर जिला सोलन के अर्की के भराड़ीघाट के...

ITBP जवानों को मिलेगा पहाड़ी भेड़-बकरी का स्थानीय मांस, किनफेड से हुआ MoU

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज...