हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच गया है। पुलिस बैंड में शामिल दो महिला सिंगरों के खिलाफ एक पहाड़ी गायक ने प्रैस कॉन्फ्रेंस मे बॉडी शेमिंग करते हुए कई आरोप लगाए थे। अब एक सिंगर दीपिका डिप्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उन्होंने रोते रोते हुए अपनी दास्तां सुनाई हैं हालांकि, अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, शिमला में दो दिन पहले शिमला के भराड़ी के रहने वाले कथित गायक गोपी जैक्स ने पुलिस बैंड हारमनी ऑफ पाइन्स के सस्पेंडेड इस्पेक्टर विजय कुमार और दो महिला सिंगर दीपिका औऱ कृतिका पर आरोप लगाए थे। इसके खिलाफ दोनों महिला कॉस्टेबलों ने अब शिमला के बीसीएस थाने में गोपी जैक्स के खिलाफ शिकायत दी है।

अपनी संयुक्त शिकायत में उन्होंने कार्यस्थल पर लगातार मानसिक उत्पीड़न, मानहानि, आपराधिक धमकी, आपराधिक षड्यंत्र तथा उनकी प्रतिष्ठा और गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में मामले की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। अब पुलिस ने मामले के तूल पकड़ने के बाद केस दर्ज कर लिया है।

दीपिका ने शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2019-20 में उनकी नियुक्ति पुलिस ऑर्केस्ट्रा में गायिका के पद पर निर्धारित भर्ती प्रक्रिया और नियमों के अनुसार हुई थी। दोनों का कहना है कि 29 जुलाई 2026 को होटल डिप्लोमैट, शिमला में आयोजित एक प्रेस वार्ता में गोपी जैक्स ने उनकी भर्ती को अवैध बताते हुए इसे तत्कालीन इंस्पेक्टर विजय कुमार से जोड़कर पेश किया।

महिला पुलिस कर्मियों का आरोप है कि प्रेस वार्ता का उद्देश्य उनकी सामाजिक और पेशेवर छवि धूमिल करना था। शिकायत में कहा गया है कि प्रेस वार्ता के दौरान एक महिला कांस्टेबल के शारीरिक बनावट पर टिप्पणी करते हुए कहा गया कि वह “120 किलोग्राम वजन की है और 1 फीट भी नहीं कूद सकती है।”

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इससे उन्हें मानसिक पीड़ा, सामाजिक अपमान और प्रतिष्ठा की क्षति हुई। इस साजिश में दोनों ने एक एसपी के शामिल होने के भी आरोप लगाए हैं। उधर, शिकायत में कहा गया है कि उनका सेवा रिकॉर्ड पूरी तरह निष्कलंक रहा है और आरोपों से न केवल उनकी व्यक्तिगत छवि बल्कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

गोपी जैक्स ने दोनों महिला कॉन्स्टेबल की पुलिस बैंड में भर्ती को लेकर सवाल उठाए थे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इंस्पेक्टर विजय कुमार के निलंबन के बाद एसपी स्तर के एक अधिकारी की ओर से पुलिस ऑर्केस्ट्रा के सदस्यों को बार-बार धमकाया गया और आरोपियों की कॉल डिटेल निकालने से पुरे मामले का खुलासा हो सकता है।

शिमला के डीडीयू अस्पताल में भर्ती दीपिका ने रोते रोते बताया कि उनके खिलाफ काफी घटिया आरोप लगाए गए हैं और वह इससे काफी आहत हैं। अब तक उनकी शिकायत के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है। उन्हें अभी काफी ज्यादा एंग्जाइटी हो रही है औऱ वह कुछ भी कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि गोपी जैक्स ने उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है और ऐसे में अब वह दोबारा प्रेस कॉन्प्रेंस करते हुए पैरों में गिरकर माफी मांगे या फिर उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। वह कहती हैं कि उन्हें अब समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए।

एसपी शिमला गौरव सिंह ने प्रेस रिलीज में कहा कि शिकायत की विषय-वस्तु और उपलब्ध तथ्यों का संज्ञान लेते हुए शिमला के बीसीएस महिला पुलिस थाना में गोपी जैक्स के खिलाफ धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

1 से 7 अगस्त तक जिला कांगड़ा में मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह

4,226 आंगनवाड़ी केंद्रों में होंगे विशेष कार्यक्रम, मातृ एवं...