स्वतंत्रता दिवस से पहले कसौली में हाई अलर्ट, SDM कार्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल को धमकी भरे ई-मेल

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

स्वतंत्रता दिवस से पहले सोलन जिले के कसौली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कसौली स्थित एसडीएम कार्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल, डगशाई को धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि साइबर टीम और डॉग स्क्वॉड को भी सक्रिय कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक अज्ञात ई-मेल आईडी से भेजे गए संदेश में 15 अगस्त के दौरान सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाने, राष्ट्रविरोधी नारे लिखने और भय का माहौल पैदा करने जैसी धमकियां दी गई हैं। ई-मेल में मीडिया, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन तक संदेश पहुंचाने का भी उल्लेख किया गया है।

डिप्टी मेयर गौरव राजपूत के बोल

सोलन के डिप्टी मेयर गौरव राजपूत ने बताया कि नगर निगम को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह किसी की शरारत है या वास्तविक खतरा। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक सोलन एसडी वर्मा के बोल

पुलिस अधीक्षक सोलन एसडी वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है और ई-मेल की सत्यता के साथ-साथ उसके स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और फिलहाल स्थिति पूरी तरह पुलिस की निगरानी में है।

उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां तकनीकी और अन्य सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। नगर निगम परिसर में एहतियाती व्यवस्था बनाए रखी गई है और मामले की जांच जारी है।

एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह के बोल

एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस को तत्काल सूचित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ई-मेल की तकनीकी जांच के लिए साइबर टीम को लगाया गया है, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर डॉग स्क्वॉड को भी अलर्ट किया गया है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान, उसकी वास्तविक लोकेशन और संदेश के स्रोत का पता लगाने के लिए डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस समारोहों को देखते हुए प्रशासन ने सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य संवेदनशील सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। संबंधित विभागों और संस्थानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...

1 से 7 अगस्त तक जिला कांगड़ा में मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह

4,226 आंगनवाड़ी केंद्रों में होंगे विशेष कार्यक्रम, मातृ एवं...