बाढ़ का कहर: तुम्बर खड्ड में छितकुल-दुमती को जोड़ने वाला पुल बहा, सीमावर्ती क्षेत्र का संपर्क टूटा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

अंतर्राष्ट्रीय सीमावर्ती जनजातीय जिला किन्नौर के प्रथम गांव छितकुल से दुमती के बीच स्थित तुम्बर खड्ड में रविवार को अचानक आई बाढ़ से छितकुल-दुमती सीमावर्ती क्षेत्र को जोड़ने वाला पुल बह गया।

बाढ़ के तेज बहाव में पुल का मलबा बहकर बास्पा नदी में जा पहुंचा, जिससे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस संपर्क मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

प्रशासन के अनुसार बाढ़ के समय पुल पर कोई व्यक्ति या वाहन मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुल बह जाने के कारण सीमा पर तैनात भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों से सड़क संपर्क अस्थायी रूप से टूट गया है।

इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और अन्य आवश्यक गतिविधियों पर भी असर पड़ने की आशंका है।

तहसीलदार सांगला ने बताया कि बाढ़ से किसी प्रकार का जान-माल का नुक्सान नहीं हुआ है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

उधर, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने प्रभावित स्थल का आकलन शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार सड़क और पुल की बहाली का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र का संपर्क शीघ्र बहाल किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली: न्यांगल गांव में नाले का बहाव मुड़ने से तबाही, 15 घरों पर मंडराया खतरा; लोगों के खेत बहे

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश भारी बारिश के बीच जिला कांगड़ा...

सांगला वैली में बादल फटने से भारी तबाही, ITBP कैंप में घुसा मलबा; 5 करोड़ के नुकसान का अनुमान

हिमख़बर डेस्क  किन्नौर जनपद की सांगला वैली में बादल फटने...