बरोट में होम स्टे में नशे का कारोबार, पुलिस ने 510 ग्राम चरस और 40 हजार नकदी संग दो आरोपी धरे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी जिला के पद्धर उपमंडल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बरोट स्थित एक होम स्टे में छापेमारी कर 510 ग्राम चरस और 40 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस थाना पद्धर की टीम ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में बरोट स्थित होम स्टे में दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों के कब्जे से 510 ग्राम चरस और 40,000 रुपए नकद बरामद किए।

आरोपियों की पहचान इंद्र देव पुत्र चिंजू राम, निवासी गांव एवं डाकघर बरोट तथा सुभाष चंद पुत्र शेर सिंह, निवासी गांव ग्रामण जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के कारोबार की सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...