टिप्पर चालक पर जानलेवा हमला, रास्ता रोककर डंडे से किया वार; आरोपी के खिलाफ FIR

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सिरमौर जनपद के संगड़ाह उपमंडल में एक टिप्पर चालक के साथ रास्ता रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई को पुलिस थाना संगड़ाह में संगत सिंह पुत्र रतन सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर रजाना, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अशोक कुमार निवासी कुफ्फर कायरा का टिप्पर (HP71A-5650) लेकर रात करीब 10 बजे लाना पालर क्षेत्र में पहुंचा था। इसी दौरान रास्ते में विक्रम सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह ने उसका रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि आरोपी ने बिना किसी उकसावे के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे सिर में चोटें आईं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस थाना संगड़ाह पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है तथा सभी पहलुओं की जांच के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...