हादसा या कुछ और: ज्वाली के देहरी में एक और युवक संदिग्ध मौत, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत पनालथ के गांव देहरी निवासी सुनील कुमार उर्फ नोखा पुत्र मदन लाल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का समाचार मिला है। जानकारी अनुसार शुक्रवार को सुनील कुमार उर्फ नोखा अपने घर के पास जंगल में जोर जोर से चिल्ला रहा था तथा उसको चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग उसके पास गए और इस बारे में परिजनों को सूचित किया।

परिजन उसको बेसुध हालत में चारपाई पर डालकर सडक़ तक ले आए थे। इसके कुछ ही देरी के बाद जरोट निवासी लापता साहिल कुमार का शव भी बरामद हुआ था, जिस पर परिजनों ने शक जताया था कि सुनील कुमार उर्फ नोखा सहित उसके रिश्तेदारों ने हमारे लाड़ले को मारा है।

जब सुनील कुमार उर्फ नोखा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे, तो मृतक युवक के परिजन उसको न ले जाने को लेकर अड़ गए।मौका पर डीएसपी वीरी सिंह ने परिजनों को समझाया, तो सुनील कुमार उर्फ नोखा को कार में डालकर सिविल अस्पताल ज्वाली ले जाया गया, जहां से उसे टांडा रैफर कर दिया गया। टांडा में शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह के बोल

डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह ने बताया कि सुनील कुमार उर्फ नोखा की टांडा में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क वियतनाम में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां...

HRTC बस से 30 हजार की बैटरियां चोरी, सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपी अरेस्ट

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन...