सिरमौर के गणेश मंदिर में बड़ी चोरी, CCTV की तार काट 19 किलो चांदी से बनी पालकी ले उड़े चोर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सिरमौर जिले के सैनधार क्षेत्र की कोटला मोलर पंचायत स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब 19 किलो वजनी चांदी जड़ित पालकी, नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में रोष का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चोर पूरी तैयारी के साथ मंदिर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मंदिर परिसर में लगे चार सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए और उसके बाद रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने वाला डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनके खिलाफ कोई सबूत न मिल सके।

इसके बाद चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार और अलमारी के ताले तोड़कर अंदर रखी करीब 19 किलो चांदी जड़ित पालकी, अलग से रखी करीब डेढ़ किलो चांदी, लगभग 50 हजार रुपये का चढ़ावा तथा भगवान गणेश के करीब तीन तोले वजनी सोने के कुंडल चोरी कर लिए।

मंदिर समिति के अनुसार, चोरी हुई चांदी जड़ित पालकी की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये है। नकदी, चांदी और सोने के आभूषणों सहित कुल नुकसान लाखों रुपये में आंका जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि गांव के बीचोंबीच स्थित मंदिर में देर रात इतनी बड़ी वारदात हो गई, लेकिन किसी ग्रामीण को इसकी भनक तक नहीं लगी।

मंदिर के पुजारी जगदीश भरद्वाज ने बताया कि सुबह जब मंदिर खोला गया तो मुख्य द्वार और अलमारी के ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कीमती वस्तुएं गायब थीं। इसके बाद तुरंत मंदिर समिति और रेणुका पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जबकि आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी के बोल

पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि चोरी के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...