बंद कमरे में नशा और प्रेम संबंध पर 2 युवतियों में जमकर मारपीट, हिमाचल में तेजी से वायरल वीडियो का क्या है सच?

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की दो युवतियों के बीच हुई मारपीट का एक कथित वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। करीब 12 मिनट लंबे इस वीडियो में दोनों युवतियां आपसी विवाद के दौरान एक-दूसरे के साथ हाथापाई करती और अभद्र भाषा का प्रयोग करती दिखाई दे रही हैं।

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियों के बीच विवाद निजी मामलों को लेकर हुआ। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पैसों के लेन-देन, सिगरेट के सेवन तथा कथित प्रेम संबंधों को लेकर बहस करती नजर आती हैं।

विवाद इतना बढ़ जाता है कि दोनों के बीच मारपीट भी शुरू हो जाती है। वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि घटनास्थल पर मौजूद एक युवक दोनों युवतियों के विवाद का मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है, जबकि एक अन्य युवक कथित रूप से किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कहां की हैं युवतियां

वीडियो में दिखाई दे रही एक युवती जिला सिरमौर की बताई जा रही है, जबकि दूसरी युवती भी हिमाचल प्रदेश के किसी अन्य क्षेत्र की निवासी होने की चर्चा है। फिलहाल इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने युवतियों के व्यवहार की आलोचना करते हुए मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

क्या कहते हैं एएसपी सोलन

जिला सोलन के एएसपी राजकुमार का कहना है कि किसी भी पुलिस थाने में इस मामले को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत प्राप्त होती है तो पुलिस तथ्यों के आधार पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क वियतनाम में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां...

हादसा या कुछ और: ज्वाली के देहरी में एक और युवक संदिग्ध मौत, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

ज्वाली - शिवू ठाकुर पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत...