दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से 34 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर खाई में गिरने से एक 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के सेरी नड्डल गांव में हुआ। मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली क्षेत्र के गांव देवसल निवासी जीवन कुमार (34 वर्षीय) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि जीवन कुमार बीते 6 जुलाई को अपने माता-पिता और पत्नी के साथ सेरी नड्डल गांव आए थे। यहां वे अपनी बहन पुष्पा देवी की बेटी (भतीजी) की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। अगले दिन, 7 जुलाई को शादी के सभी रीति-रिवाज और विदाई संपन्न होने के बाद वे परिवार के साथ घर पर ही मौजूद थे।

शाम के समय जब जीवन कुमार के पिता केहर सिंह ने उन्हें फोन किया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। चिंतित परिजन जब उनकी खोजबीन के लिए घर से बाहर निकले, तो उन्हें सड़क के किनारे जमीन पर किसी चीज के घिसटने के निशान दिखाई दिए।

जब परिजनों ने नीचे खाई की तरफ देखा, तो वहां एक चप्पल पड़ी हुई थी। इसके बाद करीब 100 मीटर गहरी खाई में उतरने पर जीवन कुमार गंभीर रूप से घायल और अचेत अवस्था में पड़े मिले। वहीं, परिजन घायल को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और प्रारंभिक जांच व परिजनों के बयानों के आधार पर इसे हादसा मानते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिरमौर में बारिश का कहर, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब जलमग्र, स्कूलों में कल छुट्टी

हिमखबर डेस्क हिमाचल में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है।...

बारिश और बर्फबारी में भी आरामदायक होगी हिमाचल प्रदेश पुलिस की नई कॉम्बैट वर्दी

हिमखबर डेस्क विपरीत मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में ड्यूटी...

आनी के बुआंदा में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

हिमखबर डेस्क कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में शुक्रवार दोपहर...