HRTC के हाल…15 दिन बाद पहुंची बस, वह भी हो गई खराब, मुसाफिरों को लगाना पड़ा धक्का

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सोलन जिला के चायल क्षेत्र के टिक्कर गांव में गुरुवार को उस समय हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब करीब 15 दिन बाद गांव पहुंची एचआरटीसी की बस बीच रास्ते में खराब होकर बंद हो गई। ब

स को दोबारा चलाने के लिए यात्रियों को धक्का लगाना पड़ा। धक्का लगाने वालों में स्कूली बच्चे भी शामिल रहे, जिन्होंने अन्य यात्रियों के साथ मिलकर बस को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन से इस रूट पर नियमित बस सेवा सुनिश्चित करने और खराब बसों के स्थान पर बेहतर स्थिति वाली बसें भेजने की मांग की है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में 100 हैल्परों की भर्ती, 5 दिसंबर को होंगे साक्षात्कार

ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हैल्परों के 100 पदों...