वायनाड में लापता फतेहपुर के विक्रम का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, सर्च आपरेशन जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपमंडल फतेहपुर की पंचायत टकोली घिरथा निवासी विक्रम (50) पुत्र रंजीत सिंह का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। केरल के वायनाड में सर्च आपरेशन लगातार जारी है।

सूत्रों अनुसार अब मात्र दो ही लोग लापता हैं जिनमें से एक विक्रम है जबकि दूसरा बिहार निवासी है। लापता हुए विक्रम के परिजन काफी हताश व परेशान हैं।

विक्रम के भाई कुलवंत सिंह व प्रमोद सिंह ने बताया कि हमें सात जुलाई मंगलवार को विक्रम के लापता होने की सूचना मिली थी तथा हम उसी समय केरल के लिए रवाना हो गए थे। बुधवार से ही हम घटनास्थल पर हैं तथा सर्च आपरेशन चल रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा से हमारी फोन पर बात हुई है तथा उन्होंने हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया है। शाम को प्रियंका वाड्रा स्वयं हमने मिलने आ रही है।

विक्रम डीबीएल कंपनी मध्य प्रदेश में कार्यरत था तथा फरवरी माह से कंपनी के प्रोजेक्ट वर्क के लिए केरल के वायनाड में कार्य कर रहे थे। वहां पर अचानक आई त्रासदी में लापता हो गया।

विक्रम की पत्नी रंजना देवी है। विक्रम का बेटा हिमांश पेरिस में सरकारी स्कॉलरशिप पर सिविल इंजीनियरिंग कर रहा है जबकि बेटी विशाखा राणा चंडीगढ़ में एमएससी एग्रीकल्चर कर रही है। जानकारी अनुसार विक्रम से सात जुलाई को 11:09बजे के बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में DC ऑफिस के बाहर आशा वर्कर्ज का हल्ला बोल, सरकार से मांगा नियमित कर्मचारी का दर्जा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे अहम...

25 जुलाई को धर्मशाला में होगा खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर (एथलेटिक्स) चयन ट्रायल

धर्मशाला, 9 जुलाई - हिमखबर डेस्क जिला युवा सेवा एवं...