राम मंदिर चढ़ावे पर सियासी संग्राम, कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने BJP पर साधा निशाना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने राम मंदिर के हजारों करोड़ की दान पात्र की लूट को कथित तौर पर भाजपा व संघ की एक सोची समझी साजिश बताते हुए कहा है कि राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के प्रकोप से अब इसके नेता बचने वाले नही। भगवान के घर देर हो सकती है अंधेर नही है इसलिए इसे अपने गुनाह की सजा भुगतनी ही पड़ेगी।

विनय कुमार ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि देश के इस महाघोटाले के बाद भाजपा में खलबली मची हुई है। इसके नेता बयानबाजी कर अपने आकाओं को पाक साफ साबित करने में जुट गए है। विनय कुमार ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की देश के सामने पूरी पोल खुल गई है।

विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में इस महाघोटाले के खिलाफ 14 जुलाई को जिला मुख्यालयों में प्रभु श्री राम के मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन कर लोगों को धर्म के नाम पर इस लूट से अवगत करवाएगी। उन्होंने कहा कि संघ व भाजपा ने देश में लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई है,जिसे सहन नही किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर तब तक शांत नही बैठेगी जबतक की इसके असली गुनहगार पकड़े नही जाते और लूट का सारा पैसा वापिस दानपात्र में नही आ जाता। विनय कुमार ने राम मंदिर निर्माण में अब तक मिले दान,इसके अब तक के खर्च पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग भी की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...