सुंदरनगर के नरेश चौक में अज्ञात युवक का हंगामा , BSL जलाशय में कूदने का प्रयास || वीडियो वायरल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला मंडी के सुंदरनगर शहर के नरेश चौक क्षेत्र में बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने बीच सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बीबीएमबी कॉलोनी की ओर से नरेश चौक पहुंचा था और उसकी गतिविधियां असामान्य प्रतीत हो रही थीं। इसी दौरान उसने बीएसएल जलाशय में कूदने का प्रयास किया।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और युवकों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को जलाशय में कूदने से रोक लिया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, बचाव के दौरान युवक ने उसे रोकने वाले युवकों के साथ अभद्र व्यवहार किया और स्थानीय लोगों से भी बहस करने लगा, जिससे कुछ समय तक क्षेत्र में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...