मंडी-पराशर मार्ग पर चलती HRTC बस के शीशे को तोड़ता हुआ अंदर जा पहुंचा पत्थर, एक यात्री घायल

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

मंडी-पराशर मार्ग पर बुधवार को एचआरटीसी की एक बस पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से अफरा-तफरी मच गई।

खाणू के समीप हुए इस हादसे में एक बड़ा पत्थर बस की खिड़की का शीशा तोड़ते हुए अंदर जा घुसा, जिससे एक यात्री घायल हो गया।

घायल को हल्की चोटें आई हैं, जबकि बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना के बाद चालक ने एहतियातन कुछ देर के लिए बस रोक दी।

लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान संवेदनशील मार्गों पर सावधानी बरतने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

साथ ही किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण या जिला प्रशासन मंडी के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जन्माष्टमी 2026: रात 11:57 से 12:43 तक पूजा का शुभ मुहूर्त, जानिए कब करें व्रत का पारण

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए रात...

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा; 50 घायल

हिमाचल प्रदेश में पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं से...

चंबी में फोरलेन पुल तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

चंबी में फोरलेन पुल का निर्माण कार्य पूरा हो...