राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला में कबड्डी (बालिका) खिलाड़ियों के ट्राॅयल 15 और 16 जुलाई को

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

भारतीय खेल प्राधिकरण (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया-एसएआई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई), धर्मशाला द्वारा कबड्डी खेल में बालिका खिलाड़ियों के लिए 15 से 16 जुलाई, 2026 तक चयन परीक्षण आयोजित किए जाएंगे।

 

सहायक निदेशक, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को एसएआई के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा उच्च स्तरीय कोचिंग, खेल किट, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं एवं उपकरण, प्रतियोगिताओं में भागीदारी, शैक्षणिक सहायता, निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं तथा खेल विज्ञान विशेषज्ञों का सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि चयन परीक्षण के लिए रिपोर्टिंग 15 जुलाई, 2026 को प्रातः 8 बजे होगी। चयन परीक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए भोजन एवं आवास की व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

 

चयन परीक्षण में अंडर-18 (यू-18) आयु वर्ग की वे खिलाड़ी पात्र होंगी जिनकी जन्मतिथि 1 अप्रैल, 2008 से 31 मार्च, 2010 के बीच हो।

 

इसके अतिरिक्त 19-20 वर्ष आयु वर्ग की उत्कृष्ट खिलाड़ी (जन्मतिथि 1 अप्रैल, 2006 से 31 मार्च, 2007 के बीच) भी आवेदन कर सकती हैं। हालांकि चयन प्रक्रिया में 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग की पात्र खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

खेल उपलब्धि के रूप में अभ्यर्थी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता होना अथवा भारतीय कबड्डी महासंघ (एकेएफआई) से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, सब-जूनियर, जूनियर, अंडर-18 राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई), अंडर-17 राष्ट्रीय चैंपियनशिप, खेलो इंडिया यूथ गेम्स अथवा सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त होना आवश्यक है।

 

चयन परीक्षण भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, खेल परिसर, निकट क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला में आयोजित होगा।

 

अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग के समय स्वप्रमाणित फोटो प्रतियों के साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा चार पासपोर्ट आकार के फोटो सहित मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

 

 

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी दूरभाष 01892-224807 अथवा ई-मेल दबवमकींतंउेींसंण्ेंप/हवअण्पद पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वायनाड भूस्खलन में फतेहपुर का विक्रम लापता, 7 जुलाई से कोई संपर्क नहीं

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल फतेहपुर की पंचायत टकोली घिरथा निवासी विक्रम...

कबाड़ बीनने के बहाने रेकी, सूने मकान से उड़ाया था खजाना, धर्मशाला में 70 लाख की चोरी का पर्दाफाश

हिमख़बर डेस्क  कांगड़ा पुलिस ने धर्मशाला में हुई एक हाई-प्रोफाइल...

मुबारिकपुर-अंब रोड पर भीषण सडक़ हादसा, 3 बच्चों सहित दिल्ली के 7 लोग गंभीर घायल

हिमख़बर डेस्क  मुबारिकपुर-अंब रोड पर बुधवार सुबह हुए एक भीषण...

मंडी-पराशर मार्ग पर चलती HRTC बस के शीशे को तोड़ता हुआ अंदर जा पहुंचा पत्थर, एक यात्री घायल

हिमख़बर डेस्क  मंडी-पराशर मार्ग पर बुधवार को एचआरटीसी की एक...