कॉलेजों में बॉयोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाने के बाद बिना बताए गायब रह रहे शिक्षक

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क

प्रदेश के कॉलेजों में बॉयोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाने के बाद कुछ शिक्षक संबंधित अधिकारी को बिना बताए गायब रह रहे हैं।

इस मामले पर उच्च शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी डिग्री व संस्कृत कॉलेजों, एससीईआरटी के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि केवल बायोमीट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज करवाना ही पर्याप्त नहीं माना जाएगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित करें कि सभी शिक्षक अपने निर्धारित पीरियड लें और कॉलेजों में अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन करें।

विभाग को ऐसी शिकायतें मिली हैं, जिसके तहत कुछ शिक्षक बॉयोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाने के बाद बिना सूचना के संस्थान छोड़ देते हैं।

जारी निर्देशों में कहा गया है कि शिक्षक की उपस्थिति तभी सार्थक मानी जाएगी, जब वह निर्धारित समयसारिणी के अनुसार अपनी कक्षाएं एवं प्रैक्टिकल नियमित रूप से संचालित करेगा।

प्रधानाचार्यों एवं कॉलेज प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल बायोमीट्रिक उपस्थिति पर निर्भर न रहें।

विभाग ने यह भी कहा है कि शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के समग्र विकास तथा प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन में भी सक्रिय योगदान देना आवश्यक है।

इन निर्देशों का सभी कॉलेजों व उच्च संस्थानों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक सुनीता सिंह की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...