भरमौर के कूंर स्कूल की बदहाली: शिक्षकों का भारी संकट, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर छात्र; अभिभावकों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जनजातीय जिला चम्बा के दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था आज भी गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है। जिले के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई स्कूलों में एक ही शिक्षक को पांच से छह कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ-साथ अतिरिक्त प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ रही हैं।

भरमौर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कूंर की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। यहां लंबे समय से शिक्षकों के कई महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़े हैं, जिससे कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

विद्यालय में टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, एल.टी. हिंदी, प्रवक्ता (राजनीति शास्त्र), प्रवक्ता (इतिहास), प्रवक्ता (अंग्रेजी), प्रवक्ता (आई.पी.), प्रधानाचार्य और कार्यालय लिपिक के पद खाली हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) और अभिभावकों का कहना है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत से ही ये पद रिक्त हैं।

पर्याप्त शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा, जिससे उनके शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थिति को और गंभीर बनाते हुए विद्यालय भवन भी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है।

सुरक्षा कारणों से नियमित कक्षाओं का संचालन भवन के बाहर वैकल्पिक स्थान पर करना पड़ रहा है। कक्षाओं की कमी के कारण कई कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है, जिससे शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रहा।

विद्यालय के लिए नए भवन का निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बावजूद अब तक शुरू नहीं हो सका है। इसको लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पंचायत प्रधान, विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने उपायुक्त चम्बा को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में रिक्त सभी पदों को शीघ्र भरने, नए भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने तथा निर्माण में हो रही देरी के कारणों की जांच करवाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो इसका सीधा असर क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य पर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...