लाहुल-स्पीति में ग्लेशियर का कहर: संकट में घिरे भरमौर के भेड़पालक, राहत की खबर– सभी सुरक्षित; मदद को आगे आए सुरजीत भरमौरी

--Advertisement--

लाहुल-स्पीति में ग्लेशियर का कहर, संकट में घिरे भरमौर के भेड़पालक; आपदा की घड़ी में मसीहा बने जिलाध्यक्ष कांग्रेस सुरजीत भरमौरी, नेटवर्क न होने पर भेड़पालकों से बात नहीं हो पा रही परिजनों ने बताया अपना दर्द, प्राथमिक जानकारी अनुसार सभी भेड़पालक सुरक्षित, माल के नुकसान के लिए मौका रिपोर्ट के लिए जाएगी टीम

चम्बा – भूषण गुरुंग

लाहुल-स्पीति के उदयपुर के हुडकोष गोठ इलाके में हुए भारी भूस्खलन और ग्लेशियर गिरने की घटना ने भरमौर के मेहनतकश भेड़पालकों की रातों की नींद उड़ा दी है। प्राकृतिक आपदा के इस तांडव में भेड़पालकों की आजीविका पर बड़ा संकट मंडराया, लेकिन समय रहते हुई त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

क्या है पूरा मामला?

उदयपुर के हुडकोष में अचानक हुई भूस्खलन और ग्लेशियर की घटना से वहां मौजूद भेड़पालकों में हड़कंप मच गया। इस क्षेत्र में भरमौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गान (गाँव स्क्रैना) के भेड़पालक—ठाकुर राम, पप्पू राम, झपल और पृथु राम—अपने लगभग 1500 भेड़-बकरियों के रेवड़ के साथ मौजूद थे। प्रारंभिक सूचनाओं में 10-12 भेड़-बकरियों के मारे जाने की दुखद खबर सामने आई है।

अपनों की चिंता और सुरजीत भरमौरी की सक्रियता

जैसे ही प्रभावित परिवारों ने अपनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चम्बा, एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी तुरंत हरकत में आए। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए लाहुल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना से तत्काल दूरभाष पर संपर्क किया और पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए भेड़पालकों के लिए हर संभव मदद की गुहार लगाई।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई: सभी भेड़पालक सुरक्षित

सुरजीत भरमौरी की पहल और जिला प्रशासन की तत्परता का नतीजा रहा कि तुरंत SPO टीम और पुलिस को मौके की जानकारी मिल चुकी है राहत की खबर यह है कि सभी भेड़पालक सुरक्षित हैं। एडवोकेट सुरजीत शर्मा ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि, “ये भेड़पालक हमारे क्षेत्र की रीढ़ हैं, उनकी सुरक्षा और नुकसान का आंकलन हमारी प्राथमिकता है।”

भेड़पालकों के नुकसान की मौका रिपोर्ट के लिए पहुंचेगी संयुक्त टीम

हालात का जायजा लेने और हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर कदम उठाने को कहा है। प्रशासन ने जल्द ही वन विभाग, राजस्व विभाग और पशुपालन विभाग की एक संयुक्त टीम को मौके पर भेजने का निर्णय लिया है, ताकि प्रभावित भेड़पालकों को उचित मुआवजा और सहायता समय पर मिल सके।

सुरजीत शर्मा भरमौरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, चम्बा के बोल

“संकट की इस घड़ी में मैं अपने भेड़पालकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। प्रशासन के साथ समन्वय कर सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी भेड़पालक को कोई परेशानी न हो और उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव राहत मिले।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...