हिमाचल में खौफनाक वारदात, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया पति का कत्ल, फिर झाड़ियों में फेंका शव

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पर एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल की झाड़ियों में ठिकाने लगा दिया।

रविवार सुबह शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला कसौली विधानसभा क्षेत्र के बोहली पंचायत के जोहड़ पटियाला गांव का है। मृतक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात को मृतक के घर पर एक पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच तीखी बहस और विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इतना ही नहीं, वारदात के बाद दोनों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से घर से लगभग 500 मीटर दूर शव को जंगल की झाड़ियों में फेंक दिया।

रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक शव को देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई!

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।

सोलन के पुलिस अधीक्षक (SP) टी.एस.डी. वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...