हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

--Advertisement--

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11 तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को भी बादल बरसे। मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक राज्य में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

6 से 9 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी और बहुत भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर अगले दो दिन कई जगह ओरेंज अलर्ट के चलते लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई को ऊना, कांगड़ा व सिरमौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चंबा, मंडी व शिमला जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

7 जुलाई को कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 8 जुलाई को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

9 जुलाई को बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 10 और 11 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...