कांगड़ा में होस्टल में प्रताड़ना से तंग आकर 14 वर्षीय छात्र ने दी जान, पिता की शिकायत पर स्कूल पर FIR दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

खुंडियां के तहत पड़ते गांव ठंबा में एक 15 वर्षीय छात्र ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान कबीर राणा पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही खुंडियां पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कबीर राणा देहरा स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था और बीते दिन स्कूल की छुट्टियों के कारण घर पर था। परिजन घर में अपने काम में व्यस्त थे, इसी दौरान वह कमरे में गया। कुछ समय बाद परिजनों ने उसे डबल बेड की चादर से फंदे पर लटका पाया।

परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए खुंडियां अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

एएसपी आरपी जसवाल के बोल

एएसपी आरपी जसवाल ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...