चलामा छिंज मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित

--Advertisement--

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए उपस्थित, विधानसभा अध्यक्ष ने सफल आयोजन पर 71 हजार की राशि देने का किया ऐलान

चम्बा/बकलोह – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में भटियात उपमंडल के चलामा में रविवार को पारंपरिक छिंज मेले का आयोजन उत्साह, उमंग और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर देशभर से आए नामी पहलवानों के दमखम, कौशल और रोमांचक दांव-पेचों का आनंद उठाया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने चलामा मेले को एतेहासिक बताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले और उत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इन्हें संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि मेले, उत्सव और त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के जीवंत प्रतीक हैं जो न केवल मनोरंजन का सशक्त माध्यम हैं बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता को भी मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने मेला आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 71 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी मेले के विकास और सुदृढ़ आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान आयोजन समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद्र, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, राकेश ठाकुर, अध्यक्ष मेला आयोजन समिति कैप्टन सागर गुरुंग, कैप्टन खजाना राम सहित अन्य मेला समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...