ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) शिमला ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस  (एमईएस) के असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर (एजीई) केके सोनी को 93 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी अधिकारी पर एक ठेकेदार से उसके बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार ठेकेदार ने रिश्वत मांगने की शिकायत सीबीआई से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई।

निर्धारित रणनीति के तहत जैसे ही आरोपी अधिकारी ने 93 हजार की रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। यह कार्रवाई सीबीआई शिमला के पुलिस अधीक्षक राजेश चहल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के बाद आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये रहे शामिल 

टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित पाल और उप पुलिस अधीक्षक गोविंद सोलंकी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...