21 जून से लायक राम मानटा लापता, परिजनों की अपील—’कहीं दिखें तो तुरंत दें सूचना’

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिमला जिला की तहसील कुपवी के ग्राम थुनदराडा निवासी लायक राम मानटा बीते 21 जून 2026 से लापता हैं। उनके परिजनों ने आमजन से उन्हें तलाशने में सहयोग करने की अपील की है।

लापता व्यक्ति के पुत्र विक्रम ने बताया कि उनके पिता 18 जून को घर से कुपवी आए थे। इसके बाद वे सोलन के लिए रवाना हुए। उन्हें आखिरी बार 21 जून को सोलन में देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विक्रम ने बताया कि ग्रामीणों की सहायता से मामले की सूचना कुपवी पुलिस थाना में दे दी गई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

परिजनों ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को भी लायक राम मानटा के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तत्काल 6230835800 पर संपर्क कर परिवार अथवा पुलिस को सूचित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...