सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों के अस्थायी पुनर्नियोजन के लिए 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

वन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य अरण्यपाल, शिमला वन वृत्त द्वारा सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों (नायब तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी) से एक वर्ष की अवधि के लिए अस्थायी पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि 08 रिक्त पदों के तहत शिमला वन वृत्त में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार का एक पद, शिमला वन मंडल (ग्रामीण) में सेवानिवृत्त पटवारी का एक पद, ठियोग वन मंडल में सेवानिवृत्त कानूनगो और पटवारी के एक-एक पद, रोहड़ू वन मंडल में सेवानिवृत्त कानूनगो का एक पद व सेवानिवृत्त पटवारी के दो पद तथा चौपाल वन मंडल में सेवानिवृत्त पटवारी के एक रिक्त पद को भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सेवाएं शिमला वन वृत्त के अंतर्गत वन भूमि की पैमाइश, अतिक्रमण प्रकरणों से संबंधित राजस्व एवं विधिक कार्यों के निष्पादन के लिए ली जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र, विस्तृत नियम व शर्तें मुख्य अरण्यपाल, शिमला के कार्यालय से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10 से सायं 05 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं।

और निर्धारित तिथि (15 जुलाई) तक आवेदन को पूर्ण रूप से भरकर मुख्य अरण्यपाल, शिमला के कार्यालय जमा करवा सकते हैं। 15 जुलाई के उपरांत प्राप्त और अपूर्ण आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...