CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पालियों निवासी एवं सीआरपीएफ (CRPF) के जवान दीप चंद के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। देश सेवा के लिए समर्पित जवान के निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं स्थानीय लोगों द्वारा गहरा दुःख व्यक्त किया जा रहा है।

नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा में समर्पित एक वीर जवान का असमय निधन पूरे नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि दीप चंद जैसे सैनिक अपने कर्तव्य, साहस और राष्ट्रभक्ति के कारण हमेशा समाज के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।

विधायक ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र दिवंगत जवान के परिवार के साथ खड़ा है।

सीआरपीएफ जवान दीप चंद के निधन की खबर से क्षेत्र के लोगों में गहरा शोक है। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को नमन किया है। देश की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर जवानों का त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

दीप चंद का निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी। उनकी सेवाओं और राष्ट्र के प्रति समर्पण को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...