अप्रेंटिस और ट्रेनी के पदों के लिए साक्षात्कार 20 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी माइक्रो सीमलैस में अप्रेंटिस और ट्रेनी के 200 पदों को भरने के लिए 20 जून को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं पास, बारहवीं पास, स्नातक, किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक और इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारक 18 से 34 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं।

सीएनसी एवं वीएमसी मशीन चलाने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिदिन 8 घंटे की डयूटी पर 14 हजार से 18 हजार रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर - नितिश पठानियां विद्युत उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियंता...

भोरंज में अप्रेंटिस और ट्रेनी के पदों के लिए साक्षात्कार 20 को

हमीरपुर 18 जून - हिमखबर डेस्क बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी...