लुका-छिपी का खेल खत्म! पुलिस ने पंजाब से धरा भगोड़ा अपराधी, 7 वर्ष पहले किया था ये अपराध

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला सोलन पुलिस के पीओ सैल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कानून की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे एक शातिर भगोड़े अपराधी को पुलिस टीम ने पंजाब के संगरूर से धर दबोचा है। यह आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लुका-छिपी का खेल खेल रहा था, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सका।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 41 वर्षीय गुरविंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के जिला संगरूर की तहसील नागरा के गांव सजूमा का निवासी है।

गुरविंदर के खिलाफ वर्ष 2019 में परवाणू पुलिस थाना में सड़क दुर्घटना से संबंधित एक मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उस समय मामले की गहन जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ चार्जशीट भी काेर्ट में पेश कर दी थी।

जब काेर्ट में इस मामले का ट्रायल शुरू हुआ, तो कोर्ट ने आरोपी को बार-बार पेश होने के आदेश दिए। इसके बावजूद गुरविंदर सिंह ने अदालत के आदेशों की अवहेलना की और उपस्थित नहीं हुआ।

इसके बाद सख्त रुख अपनाते हुए काेर्ट ने बीते 1 जून को उसे आधिकारिक रूप से भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस थाना परवाणू में उसके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत नया मामला दर्ज किया गया।

आरोपी गुरविंदर को पता था कि पुलिस उसकी तलाश में है, इसलिए वह गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन सोलन पुलिस के पीओ सैल ने हार नहीं मानी। गुप्त सूचनाओं और लगातार मॉनिटरिंग के आधार पर पुलिस टीम ने बीते दिन पंजाब के संगरूर में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी तिरुमला एसडी वर्मा के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए जिला सोलन की एसपी तिरुमला एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस के पीओ सैल ने पंजाब से एक भगोड़े को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी को काेर्ट के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...