हिमाचल में चला चिट्ठी का जादू! दुनिया के सबसे ऊंचे डाकघर हिकिम्म में 4 दिन में बिक गए 98 हजार के पोस्टकार्ड

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आजकल ब्लू टिक और लास्ट सीन में ऑनलाइन निभाई जा रहे रिश्ते, दुनिया के सबसे ऊंचे डाकघर हिकिम्म में फिर से चिट्ठी (पाती) की डोर से बंधे जा रहे है। जिला लाहुल स्पीति में समुद्र तल से 14,567 फीट पर बने इस डाकघर से अपनों को चिट्ठी भेजने का अलग ही जनून देखने को मिला है।

यहां पहुंचकर ऑनलाइन व भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर लोग अपने लिए और अपनों को चिट्ठी भेजने के लिए जहां लाइनों में खड़े दिखे। 11 जून को ही यहां 27000 रुपये के पोस्टल स्टैंप बिके।

वर्ष 2022 में लांगचा पंचायत के गांव हिकिम्म के पुराने डाकघर को लैटर बॉक्स के डिजाइन में तबदील किया गया। इसके बाद यहां आने वाले पर्यटकों में यहां से चिट्ठी भेजने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी।

रामपुर मंडल के तहत आते इस डाकघर में 64 वर्षीय रिनचिन यहां पर शाखा डाकपाल हैं। रोजाना यहां हजारों के पोस्ट स्टैंप व कार्ड बिक रहे हैं। एक पोस्टकार्ड का दाम 15 रुपये हैं।इस कार्ड पर हिकिम्म डाकघर का ही फोटो छपा है। इस पर छह रुपये की पोस्टल स्टैंप लगती है।

एक पर्यटक कई बार 10 से अधिक पोस्ट कार्ड खरीददाता है। रिनचिन बताते हैं कि मई में यहां पर 2,08,500 रुपये के पोस्टल स्टैंप बिके, जबकि जून में अभी तक 1.83 लाख के बिक चुके हैं। चार दिन में ही 98 हजार के कार्ड बिके।

दिनेश प्रकाश, अधीक्षक रामपुर बुशैहर डाकमंडल के बोल

डाक विभाग रामपुर के आफिस अस्सिटेंट अशाेक बताते हैं कि आम तौर पर डाकघर चार पांच बजे बंद हो जाते हैं, लेकिन यह दुनिया का पहला डाकघर होगा जो सूरज डूबने पर ही बंद होता है, क्योंकि पर्यटकों की लाइन शाम तक लगी रहती है।

हिकिम्म डाकघर से अपनों को चिट्ठी भेजने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में पोस्टल कार्ड व स्टैंप खरीद रहे हैं। अपने अनोखे डिजाइन के कारण यह आकर्षण का केंद्र बना रहता है। चार दिन में ही यहां 98 हजार से अधिक के पोस्टल स्टैंप बिके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related